Bihar Board 11th Admission 2023-25 Online Apply, Date, OFSS Inter Application, Eligibility
BIHAR BOARD UPDATES
Bihar Board inter Admission 2023: लास्ट डेट बढ़ा,नया लिंक जारी,यहां से करें अप्लाई और सुधार
Bihar Board inter Admission 2023
बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2023 के लिए 17 मई से ऑनलाइन अप्लाई शुरू हो चुका है। जिसके लिए ऑनलाइन करने लास्ट डेट 26 मई तक रखा गया था। परंतु इस बार Bihar Board inter admission के लिए जो वेबसाइट जारी किया गया है। वो बार बार क्रैश हो जा रहा है। जिसके कारण छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बहुत सारे छात्र अभी भी ऐसे हैं, जो वेबसाइट क्रैश की समस्या के कारण अभी तक ऑनलाइन नहीं कर पाए हैं। लेकिन अब आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि इस पोस्ट में आपकी सारी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया गया है। जैसे:-
1. जिन छात्रों का इंटर एडमिशन के लिए ऑनलाइन हो चुका है, उनको अब आगे क्या करना होगा?
2. जिनका किसी भी कारण से अभी तक ऑनलाइन नहीं हो पाया है वो क्या करें?
3. इंटर एडमिशन ऑनलाइन अप्लाई का लास्ट डेट बढ़ेगा या नही?
4. ऑनलाइन करने का नया लिंक आएगा या नहीं?
5. किसी का फॉर्म रिजेक्ट भी होगा क्या?
6. जिनके इंटर एडमिशन ऑनलाइन फॉर्म में कोई गलती हो गई है, वो क्या करें?
7. अप्लाई कहाँ से करें
जिनका ऑनलाइन हो चुका है, उनको अब आगे क्या करना होगा?
inter Admission 2023 online
Bihar Board inter Admission 2023: सबसे पहली बात कि जब आपका इंटर एडमिशन के लिए ऑनलाइन हो जाएगा, तब उसके बाद क्या करना होगा?
इन्टर एडमिशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद आपको बस फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतेजार करना है। ऑनलाइन का प्रिंटआउट या कोई भी कागज कहीं भी जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
प्रथम चयन सूची (First Merit List) इस दिन होगा जारी
जैसे ही इंटर एडमिशन ऑनलाइन का लास्ट डेट खत्म होगा। उसके 8 से 10 दिन के बाद ही प्रथम चयन सूची (First Merit List) जारी कर दी जाएगी। अगर आपका चयन प्रथम चयन सूची में हो जाता है। तो आपके मोबाइल नंबर पर इसके संबंध में Message भेज दिया जाएगा। प्रथम चयन सूची (First Merit List) में चयन हो जाने पर आपको बस OFSS PORTAL पर लॉगिन करके अपना इंटिमेशन लेटर (INTIMATION LETTER) डाउनलोड कर लेना होगा।
inter Admission Last Date 2023
OFSS inter Admission 2023: बहुत सारे छात्र ऐसे भी हैं जिनका इंटर एडमिशन के लिए ऑनलाइन नहीं हो पाया है। ऐसे छात्र चिंतित हैं कि उनका इस साल इंटर में एडमिशन हो पायेगा या नहीं। कहीं उनका ऑनलाइन छूट न जाये, कहीं उनका एक साल बर्बाद न हो जाये।
परन्तु आप निश्चिंत रहें, ऐसा कुछ भी नहीं होगा।
एक भी छात्र एडमिशन से वंचित नहीं होंगे। किसी का एडमिशन नहीं छूटेगा। किसी का साल बर्बाद नहीं होगा। हर एक छात्र का एडमिशन होगा।
किसी का नहीं छूटेगा एडमिशन
बोर्ड की गलती या वेबसाइट क्रैश होने के कारण किसी का एडमिशन नहीं छूटेगा। चाहे इसके लिए बिहार बोर्ड को कितनी ही बार ऑनलाइन करने का डेट क्यों न बढ़ाना पड़े।
जी हाँ! जब तक इंटर एडमिशन का पोर्टल पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता। तब तक इंटर एडमिशन के लिए ऑनलाइन करने का डेट बढ़ाया जाता रहेगा। साथ ही जिन छात्रों को ऑनलाइन करने में अलग-अलग तरह के Error का सामना करना पड़ रहा है। जैसे-
1. Already Registered
2. OTP नहीं आना
3. फ़ोटो किसी और का आ जाना
4. Payment Failed
5. Date Of Birth गलत हो जाना आदि
ऐसे सभी छात्रों की समस्याएं भी दूर की जाएंगी। और अगर जरूरी हुआ तो उन्हें दोबारा ऑनलाइन करने का मौका भी दिया जाएगा।
इंटर एडमिशन ऑनलाइन अप्लाई का लास्ट डेट बढ़ेगा या नही?
OFSS inter Admission Last Date 2023
Bihar Board OFSS Inter admission 2023: जैसा कि आपको पहले बताया गया। जब तक OFSS PORTAL ठीक नहीं हो जाता। जब तक सभी छात्र ऑनलाइन अप्लाई नहीं कर लेते। तब तक इंटर एडमिशन के लिए ऑनलाइन करने का डेट बढ़ाया जाता रहेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन के लिए अंतिम तिथि (Last Date) बढ़ा दिया गया है। अब छात्र 16 जून 2023 तक इंटर एडमिशन 2023 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लास्ट डेट अभी आगे और बढ़ाया जाएगा।
ऑनलाइन करने का नया लिंक आएगा या नहीं?
inter Admission 2023 Bihar board
OFSS inter admission 2023: बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन का पोर्टल जो OFSS के नाम से जाना जाता है, काफी पुराना पोर्टल है। जब से बिहार बोर्ड ने इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अपनाई है। तब से OFSS PORTAL के माध्यम से ही इंटर में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाती है।
परन्तु इस साल बिहार बोर्ड ने OFSS पोर्टल में कुछ बदलाव किए थे। जिनकी वजह से इस पोर्टल कुछ तकनीकी गड़बड़ियां आ गई हैं। जिसकी वजह से वेबसाइट बार बार क्रैश हो रहा है। इन गड़बड़ियों को ठीक करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
अब रही बात की इंटर एडमिशन ऑनलाइन अप्लाई करने का नया लिंक आएगा या नही? तो इसकी संभावना बहुत कम है। OFSS PORTAL काफी प्रतिष्ठित और पुराना पोर्टल है। इसे बदलने की संभावना नहीं है। इस पोर्टल को लगातार अपडेट किया जा रहा है और बहुत जल्द इसकी खामियां दूर कर ली जाएंगी।
किसी का फॉर्म रिजेक्ट भी होगा क्या?
inter Admission Online
Inter Admission 2023 Bihar Board: इंटर एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म उन्हीं का रिजेक्ट होगा, जिन्होंने फॉर्म तो भर दिया पर Online Payment नहीं किया। ऐसे छात्रों के अलावा किसी भी छात्र का फॉर्म रिजेक्ट नहीं होगा।
चाहे आपके फॉर्म कितनी ही गलतियां क्यों न हों, फॉर्म रिजेक्ट नहीं होगा। इसलिये इस बात के लिए बिल्कुल निश्चिंत रहें।
जिनके इंटर एडमिशन ऑनलाइन फॉर्म में कोई गलती हो गई है, वो क्या करें
inter Admission Online 2023
OFSS inter Admission online form 2023: अगर आपके inter admission online form में कोई गलती हो गई है तो इसकी वजह से चिंतित बिल्कुल न हों। न आपका फॉर्म रिजेक्ट होगा, न ही आपका एडमिशन रुकेगा।
अगर आपने Online Payment करके अपना फॉर्म फाइनल सबमिट कर दिया है तो बस मेरिट लिस्ट का इंतेजार करें। फॉर्म में गलती के कारण आपके एडमिशन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
अगर आपने अभी Payment नहीं किया है, तो अपने OFSS फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको OFSS पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन के अनुसार छपते हैं मार्कशीट
यहां मैं एक बात साफ कर दूं कि इंटर एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म सिर्फ कॉलेज में एडमिशन होने तक ही काम आते हैं। इसमे आपका जो भी विवरण है (नाम, माता पिता का नाम, जन्म-तिथि, कोटि, फ़ोटो आदि) वो सिर्फ एडमिशन के Reference के लिए होते हैं।
ऐसा बिल्कुल नहीं है कि OFSS ऑनलाइन फॉर्म वाले विवरण इंटर के रजिस्ट्रेशन कार्ड, एडमिट कार्ड या मार्कशीट में भी छप कर आएंगे। इसके लिए अलग से रजिस्ट्रेशन होता है। जिसके लिए छात्रों को अलग से फॉर्म भरना पड़ता है। अर्थात इंटर के रजिस्ट्रेशन के समय रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जो डिटेल्स आप भर कर देंगे। वही आपके रजिस्ट्रेशन कार्ड, एडमिट कार्ड और मार्कशीट पर छप कर आएगा।